Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BECIL Recruitment 2026: जूनियर टेक्नीशियन और एमटीएस सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 18 फरवरी तक अप्लाई करने का मौका

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 12:49 PM (IST)

    बीईसीआईएल में जूनियर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 18 फरवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    BECIL Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की ओर से जूनियर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी ऑफिसर, एमटीएस व एन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार बीईसीआईएल में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीईसीआईएल में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    पात्रता मानदंड

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्य प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं अवश्य होनी चाहिए।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 295 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।

    रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

    बीईसीआईएल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पिछली कक्षा का प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं एवं 12वीं का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, कार्य अनुभव का प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड या आधार कार्ड व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए।

    कैसे करना होगा आवेदन

    बीईसीआईएल में विभिन्न पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने आवेदन-पत्र और दस्तावेज की फोटो कॉपी भेज सकते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिकेशन देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी