BEL Havildar Recruitment 2026: हवलदार के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें पात्रता और सैलरी सहित अन्य डिटेल
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

BEL Havildar Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
हवलदार के पदों पर आवेदन शुरू।
31 जुलाई तक आवेदन करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। हवलदार के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार BEL में बतौर हवलदार के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। हवलदार के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- उम्मीदवार SSLC पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,500 रुपये से लेकर 79,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
BEL Havildar Recruitment 2026 Notification Link
कैसे और कहां करें आवेदन
बीईएल में हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।