Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BHU Recruitment 2026: सीनियर साइंटिस्ट कम हेड और स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 06:56 PM (IST)

    बीएचयू में सीनियर साइंटिस्ट कम हेड और स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    BHU Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड- III और ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

    शैक्षणिक योग्यता

    बीएचयू में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री एवं एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पदानुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30, 33, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। साइंटिफिक, टेक्निकल और केवीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीगदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1000 रुपये और नॉन टेक्निकल के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।

    बीएचयू में इन स्टेप्स से करें अप्लाई

    अगर आफ भी टीचिंग या नॉन-टीचिंग के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी सहायता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार बीएचयू में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    • ऑनलाइन रजिस्ट्रेश करने के लिए सबसे पहले बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    यह भी पढ़ें: UPSC CSE Notification 2026: सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी जानकारी