Bihar Police Bharti 2026: बीपीएसएससी ASI ऑपरेशन भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इन स्टेप्स से घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई
बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 4 मार्च तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध् ...और पढ़ें

BPSSC ASI Operation Recruitment 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेशन) पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड
- अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर आवेदन के लिए पात्र हैं।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से भौतिक विज्ञान विषय के साथ ग्रेजुएशन (B.Sc) 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। एससी, एसटी वर्ग के लिए पासिंग पर्सेंटेज 45 फीसदी है।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी घर बैठे स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-
- फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर Application Link-Ref.:Advt. No.-04/2026: Apply Online for the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar पर क्लिक करें।
- स्टेप 1 में रजिस्टर एवं मेक पेमेंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- स्टेप 2 पर क्लिक करके फिल एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके फॉर्म को पूरा कर लें।
- स्टेप 3 में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म को चेक कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित एप्लीकेशन फीस अवश्य जमा करें, बिना शुल्क जमा किये गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। एप्लीकेशन फीस सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित है जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 462 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 185, ईडब्ल्यूएस के लिए 46, ईबीसी के लिए 83, बीसी के लिए 55, बीसी फीमेल के लिए 14, एससी के लिए 74 और एसटी के लिए 5 पद आरक्षित हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।