Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar SI Recruitment 2026: बिहार दरोगा भर्ती के लिए आवेदन आज से हुए स्टार्ट, स्नातक उत्तीर्ण युवा कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:29 AM (IST)

    बिहार दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 9 अगस्त तक जारी रहेंगे। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते ह ...और पढ़ें

    Bihar Daroga Bharti 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    Bihar Daroga Bharti 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    HighLights

    1. बिहार एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए स्टार्ट।

    2. 9 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक (Bihar SI) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

    बिहार दरोगा पदों के लिए योग्यता एवं मापदंड

    1. बिहार एसआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
    2. अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो।
    3. न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सामान्य पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 40 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    शारीरिक मापदंड

    उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

    • बिहार दरोगा भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
    • होम पेज पर Ref.:Advt. No.-09/2026: Apply Online for the Post of Police Sub-Inspector (General Closed Cadre) in Special Branch under Home (Police) Dept., Govt. of Bihar पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको नए पेज पर रजिस्टर एवं मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करना है।
    • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है।
    • इसके बाद स्टेप 2 में एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
    • स्टेप 3 में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म की स्थिति जांचे और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
    Bihar SI Recruitment

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन पत्र भरने के साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती के जरिये एसआई के 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: आरआरसी प्रयागराज में अप्रेंटिस के 1853 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

    खबरें और भी