Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BOB Recruitment 2026: मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर आवेदन स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 09:02 AM (IST)

    बीओबी में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 06 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    BOB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    BOB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर आवेदन शुरू।

    2. 06 जुलाई तक आवेदन करने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर आवेदन 16 जून से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बीओबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट 06 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 25, 28 और 32 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35 और 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

    बीओबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्लयूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा।

    एग्जाम पैटर्न

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और संबंधित विषय से 225 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है।

    खबरें और भी

    कितनी मिलेगी सैलरी

    एमएमजी/एस-II के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये, एमएमजी/एस-III के तहत चयमित किए गए उम्मीदवारों को 85,920 रुपये और एसएमजी/एस -IV के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को 1,02,300 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

     

     

     

    यह भी पढ़ें: DSSSB Vacancy 2026: डीएसएसएसबी में 1979 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, इन 5 तरीकों से आज ही करें अप्लाई