Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC Deputy Director Recruitment 2026: बिहार में डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, यहां चेक करें अप्लाई करने का आसान प्रोसेस

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:10 PM (IST)

    बीपीएससी की ओर से डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    BPSC Deputy Director Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

     BPSC Deputy Director Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन 2 अगस्त से शुरू।

    2. 15 अगस्त तक आवेदन करने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन नहीं कर सके थे। वे उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 अगस्त से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 15 अगस्त तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    जरूरी शैक्षणिक योग्यता

    डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अग्नि अभियंत्रण, यांत्रिकी /ऑटोमोबाईल विषय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अग्निशमन क्षेत्र में कम से कम 12 वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अर्हता, कार्यानुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक अर्हता के लिए अधिकतम 50 अंक, कार्यानुभव के लिए 20 अंक और साक्षात्कार के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

    कैसे करें डिप्टी डायरेक्टर के पद पर अप्लाई

    डिप्टी डायरेक्टर के पद पर आवेदन दोबारा शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    4. अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: BPSC TRE 4 Bharti 2026: सामान्य प्रशासन को मिला शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव, CM की स्वीकृति के बाद आयोग जारी करेगा नोटिफिकेशन