Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी ने शिक्षकों के 19978 पदों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, 9th से 12th के लिए आवेदन होंगे शुरू

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:07 PM (IST)

    बीपीएससी द्वारा TRE 4 भर्ती के तहत कक्षा 9 से 10 एवं 11 से 12 के लिए कुल 19,978 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन जल्द ही स ...और पढ़ें

    BPSC TRE 4 Notification OUT

    BPSC TRE 4 Notification OUT

    HighLights

    1. बिहार फेज 1 TRE 4 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।

    2. 9th से 12th तक के लिए रिक्त 19,978 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी।

    3. आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षक भर्ती 2026 (BPSC TRE 4) के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 32388 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। अब आयोग की ओर से कक्षा 9 से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं के लिए रिक्त 19,978 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें से 9 से लेकर 10 तक के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पद रिक्त हैं।

    आवेदन के लिए डेट अलग से

    आपको बता दें कि नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती एवं पदों का एलान हो गया है। अब जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन स्टार्ट हो जायेंगे। इसके लिए बीपीएससी द्वारा पृथक से शेड्यूल जारी होगा।

    बाकी बचे 12410 पदों के लिए अधिसूचना जल्द होगी जारी

    9 से 10 और 11 से 12 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन आने के बाद बचे हुए पदों- कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पदों के लिए अधिसूचना बाद में जारी किया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन की डेट्स भी आगे पीछे हो सकती हैं। इस बार पहले ही सूचना दी गई थी कि भर्ती प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा करवाया जायेगा। ऐसे में पहले चरण के लिए 19,978 पदों की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। बचे हुए पदों के लिए नोटिफिकेशन बाद में जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।

    bpsc tre 4

    अभी कर लें OTR

    बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पहले शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट bpsc-tre.com पर जाकर जल्द से जल्द ओटीआर कर लें। इससे आपको आवेदन शुरू पर फॉर्म भरने में कम समय लगेगा।

    खबरें और भी

    भर्ती के लिए पात्रता

    इस भर्ती में माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का स्नातक/ पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed के साथ STET Paper 1 पास होना जरूरी है। उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed व STET Paper 2 क्वालीफाई होना आवश्यक है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बीपीएससी शिक्षक भर्ती का एलान, 32388 पदों पर होगी भर्ती, इस बार अलग तरीके से होगी टीचर्स की बहाली