Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026: बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन 16 जुलाई से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 04:42 PM (IST)

    फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन 16 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. आवेदन 16 जुलाई से शुरू।

    2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग BPSSC ने बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन 16 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष व महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता

    बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित या अन्य विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 Notification LINK

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता आदि विषय से 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.3 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार और शारीरिक समर्थता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

    खबरें और भी

     

     

    यह भी पढ़ें: UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी