BPSSC SI Bharti 2026: बिहार SI के पदों पर आवेदन शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी
बिहार पुलिस आयोग की ओर से (BPSSC SI Prohibition) के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 27 फरवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के ...और पढ़ें

BPSSC SI Bharti 2026: यह देखें पूरी जानकारी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से (BPSSC SI Prohibition) के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होकर बतौर एसआई के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार बीपीएसएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 78 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक व इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु वर्गानुसार 37, 40 और 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 100 बहुवकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें, इस परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।