इस सरकारी कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, 120 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्टार्ट
सरकारी कंपनी बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 7 मा ...और पढ़ें

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से स्टार्ट होकर निर्धारित अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन स्टार्ट होने की डेट: 5 फरवरी 2026
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 7 मार्च 2026
- आवेदन पत्र में करेक्शन करने की तिथियां: 8 से 15 मार्च 2026
- एग्जाम की डेट: 29 मार्च 2026
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का बीई/ बीटेक 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फाइनेंस स्ट्रीम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का CA (Chartered Accountant) or CMA (Cost Management Accountant) पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। जो अभ्यर्थी सभी चरणों में सफलता प्राप्त करेंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे स्केल 3 के अनुसार 24900 से लेकर 50500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।