Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBI Apprentice 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:00 AM (IST)

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के कुल 4500 पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 जून है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए बेहद ही कम समय है ...और पढ़ें

    CBI Apprentices Recruitment 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

    CBI Apprentices Recruitment 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

    HighLights

    1. कुल 4500 पदों पर होगी भर्ती।

    2. अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया CBI में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 22 जून, 2026 तक की ही समय है। जो अभ्यर्थी सीबीआई में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिसशिप के कुल 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य व वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

    कितना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

    अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रति माह 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह स्टाइपेंड चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन फीस एवं इंटिमेशन फीस के रूप में 800 रुपये और जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन फीस में छूट दी गई है। हालांकि उम्मीदवारों को 200 रुपये इंटिमेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: UPSSSC Vacancy 2026: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका