CBI Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की डेट एक्सटेंड, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
सीबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 फरवरी तक ...और पढ़ें

CBI Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीबीआई में बतौर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। अब वे उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 फरवरी तक अप्लाई कर सकेंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
पात्रता मानदंड
- स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- स्पेशलिस्ट ऑफिसर के अंतर्गत फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच और मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर अप्लाई
सीबीआई की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले सीबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई रजिस्ट्रेशल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को अवश्य दर्ज कर लें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अब फर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: BHU Recruitment 2026: सीनियर साइंटिस्ट कम हेड और स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।