Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CNP Recruitment 2026: करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    बैंक नोट प्रेस नासिक में 534 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म 19 मई तक भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    cnp nashik recruitment 2026

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। करेंसी नोट प्रेस, नासिक की ओर से सुपरवाइजर, टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 मई तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार सुपरवाइजर पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित डेट्स के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए टेक्नीशियन पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों का 10th/ ITI उत्तीर्ण, सुपरवाइजर पदों पर आवेदन के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और एडमिनिस्ट्रेशन पोस्ट के लिए आवेदन करने पर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 28/ 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट दी जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 543 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैटेगरी के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

    अनरिजर्व 239
    ईडब्ल्यूएस 65
    एससी 64
    एसटी 50
    ओबीसी 116

    कुल पदों में से पीडब्ल्यूबीडी व एक्स सर्विसमैन पदों के लिए आरक्षित

    • पीडब्ल्यूबीडी: 17
    • एक्स सर्विसमैन: 41

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    1. आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं।
    2. वेबसाइट के होम पेज पर Career लिंक पर क्लिक करें।
    3. अब अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी बॉक्स के सामने Click Here to Apply लिंक पर क्लिक करें।
    4. नए पेज पर अभ्यर्थी Click here for New Registration पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
    5. इसके बाद अन्य जानकारी के साथ ही फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
    6. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर भर्ती का एलान, ग्रेजुएट युवा कर पाएंगे अप्लाई