CSBC Constable Recruitment 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन कल यानी 06 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

CSBC Constable Recruitment 2026: न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय चयन पर्षद बिहार में कॉन्स्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 06 फरवरी से शुरू हो जाएगी। जो उमम्मीदवार बिहार में बतौर कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे कल से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार कॉन्स्टेबल के पद पर कल से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
पात्रता मानदंड
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा बारहवीं या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा चयन
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर हल करना होगा। पेपर-1 से तार्किक एवं विश्लेष्णात्मक योग्यता, अंग्रेजी और हिंदी व्याकरण विषय से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, पेपर-2 में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन एवं करंट अफेयर, गणित और बिहार राज्य के सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक माप परीक्षण के लिए अयोग्य माना जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
- कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी डिटेल को भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।