Delhi High Court JJA Recruitment: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक
दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ RESTORER के 152 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 24 फरवरी तक जारी रहेगी। स्न ...और पढ़ें

Delhi High Court JJA Recruitment 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ RESTORER पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित है। आवेदन में गलती होने पर 27 फरवरी तक उसमें संशोधन किया जा सकता है।
क्या है योग्यता
JJA पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर पर अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एनसीएल एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 1500 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस 1300 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Job Openings में जाकर Apply online for Junior Judicial Assistant/Restorer (Open) Examination-2026 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर पहले पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुअक्षित रख लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ रीस्टोरर के कुल 152 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से वर्ग के अनुसार जनरल के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 12, ओबीसी एनसीएल के लिए 44, एससी के लिए 20 और एसटी के लिए 14 पद आरक्षित हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।