Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 05:19 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/रेस्टोरर के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/रेस्टोरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/रेस्टोरर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार आज यानी 04 फरवरी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं।

    पात्रता मानदंड

    • इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
    • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग विषय से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    ऐसे करें अप्लाई

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    • दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लें। 
    • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand 4th Grade Vacancy 2026: उत्तराखंड में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती, 5 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका