Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में टीचर और टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन इस डेट से शुरू

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 07:16 PM (IST)

    डीएसएसएसबी में टेक्निकल असिस्टेंट और लाइफ असिस्टेंट सहित कई पदों पर आवेदन 16 जून से शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1979 उम्मीदवारों का चयन ...और पढ़ें

    DSSSB Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।

    DSSSB Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।

    HighLights

    1. कुल 1979 पदों पर होगी भर्ती।

    2. आवेदन की लास्ट डेट 15 जुलाई निर्धारित।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में टीचिंग या नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप DSSSB में आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में DSSSB ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट, लाइफ असिस्टेंट सहित कई पदों पर 16 जून से आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1979 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 997 पद, ओबीसी के लिए कुल 328 पद, एससी के लिए कुल 278 पद, एसटी के लिए कुल 126 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 250 पद आरक्षित किए गए हैं।

    आयु-सीमा

    डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 व 20 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी