High Court Recruitment 2026: स्टेनोग्राफर और प्रूफ रीडर के पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और प्रूफ रीडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ...और पढ़ें

Himachal Pradesh High Court Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्नातक अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश में स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और प्रूफ रीडर के पदों पर भर्ती निकली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो स्टेनोग्राफर और प्रूफ रीडर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और प्रूफ रीडर के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।
स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी: स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को बतौर स्टेनोग्राफर के रूप में तीन साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
प्रूफ रीडर: क्लर्क प्रूफ रीडर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 38,500 रुपये से लेकर 1,22,700 रुपये और क्लर्क प्रूफ रीडर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 20,200 रुपये से लेकर 64,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और प्रूफ रीडर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।