HPSC Vacancy 2026: हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, अप्रैल में होगा प्रीलिम्स एग्जाम
हरियाणा आयोग की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा के ...और पढ़ें

HPSC Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी (HPSC) ने (HPSC HCS 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब वे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा आयोग की ओर से परीक्षा में आवेदन करने के लिए पोर्टल आज यानी 06 फरवरी से एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 26 फरवरी तक अंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा सिविल सर्विस के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
हरियाणा सिविल सर्विस में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को पास करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। बता दें, हरियाणा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हरियाणा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 26 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के जरिये कुल 102 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें HCS (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) के लिए कुल 24 पद, डीएसपी के 8 पद, ईटीओ के 27 पद, डीएफसीएस के 2 पद, एआरसीएस के 3 पद, एईटीओ के 22 पद, टीएम के 7 पद, ए-क्लास तहसीलदार (अप्रेंटिस) के 3 पद और ए-क्लास नायब तहसीलदार (अप्रेंटिस) के लिए 5 पद आरक्षित किए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।