HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप C स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ग्रुप सी स्टेनोग्राफर के 1952 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 20 फरवरी तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं य ...और पढ़ें

hssc cet steno vacancy 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप सी स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित है।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने HSSC Group C CET एग्जाम पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार ने पद के अनुसार 10+2/ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। 10th या 12th में उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन में ऑफिशियल पोर्टल लिंक adv032026.hryssc.com पर विजिट करें।
- इसके बाद न्यू कैंडिडेट्स पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
निशुल्क भरा जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन करने के लिए योग्य हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।