Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IBPS Clerk: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई, 10277 पदों पर होगी भर्ती

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 10:19 AM (IST)

    आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। ऐसे में जो उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में क्लर्क के 10277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    IBPS Clerk Apply Link 2025: यहां से भरें फॉर्म।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की टॉप सरकारी बैंक में क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के 10277 रिक्त पदों पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 21 अगस्त 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण हैं और बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं आवेदन का लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।

    • आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crpcsaxvjl25/ पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
    • इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना है।
    • शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

    आवेदन शुल्क

    अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों एप्लीकेशन फीस के रूप में 850 रुपये जमा करने होंगे वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

    10277 पदों पर होनी है भर्ती

    इस भर्ती के माध्यम से देश की टॉप सरकारी बैंकों में कुल 10277 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। यह नियुक्तियां विभिन्न राज्यों में की जाएंगी। स्टेट के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-

    • अंडमान एवं निकोबार: 13 पद
    • आंध्र प्रदेश: 367 पद
    • अरुणाचल प्रदेश: 22 पद
    • असम: 204 पद
    • बिहार: 308 पद
    • चंडीगढ़: 63 पद
    • छत्तीसगढ़: 214 पद
    • दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 35 पद
    • दिल्ली: 416 पद
    • गोवा: 87 पद
    • गुजरात: 753 पद
    • हरियाणा: 144 पद
    • हिमाचल प्रदेश: 114 पद
    • जम्मू एवं कश्मीर: 61 पद
    • झारखंड: 106 पद
    • कर्नाटक: 1170 पद
    • केरल: 330 पद
    • लद्दाख: 05 पद
    • लक्षद्वीप: 07 पद
    • मध्य प्रदेश: 601 पद
    • महाराष्ट्र: 1117 पद
    • मणिपुर: 31 पद
    • मेघालय: 18 पद
    • मिजोरम: 28 पद
    • नागालैंड: 27 पद
    • ओडिशा: 249 पद
    • पुडुचेरी: 19 पद
    • पंजाब: 276 पद
    • राजस्थान: 328 पद
    • सिक्किम: 20 पद
    • तमिलनाडु: 894 पद
    • तेलंगाना: 261 पद
    • त्रिपुरा: 32 पद
    • उत्तर प्रदेश: 1315 पद
    • उत्तराखंड: 102 पद
    • पश्चिम बंगाल: 540 पद

    यह भी पढ़ें- पंजाब एंड सिंड बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई