Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 14 जुलाई से होंगे स्टार्ट

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    आईडीबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन 14 जुलाई से स्टार्ट हो जायेंगे। योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। ...और पढ़ें

    IDBI SO Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    IDBI SO Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    HighLights

    1. आईडीबीआई में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती।

    2. पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल इस पेज से कर सकते हैं चेक।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 14 जुलाई से स्टार्ट कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

    कौन ले सकेगा इस भर्ती में भाग

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक/ लॉ में ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ एमएससी आदि निर्धारित योग्यता प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम न्यूनतम आयु पदानुसार 25/ 35 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35/ 40/ 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या
    ऑडिट- इन्फॉर्मेशन सिस्टम  (IS) 10
    इंफ्रास्ट्रचर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD) प्रीमाइसेस 8
    लीगल 9
    सिक्योरिटी ऑफिसर 4

    IDBI SO Recruitment 2026 Notification PDF

    आवेदन प्रॉसेस एवं फीस

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल idbi.bank.in/idbi-bank-careers-current-openings.aspx पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1050 रुपये और एससी, एसटी, पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें-