Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IGNOU Placement 2026 : इग्नू में 10 से 13 फरवरी तक चलेगा प्लेसमेंट, यहां से करें रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्युमेंट होंगे अनिवार्य

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 04:20 PM (IST)

    इग्नू की ओर से देश के विभिन्न रीजन में 10 से 13 फरवरी तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके प्लेसमें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    IGNOU Placement Drive 2026

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) अपने वर्तमान स्टूडेंट्स एवं पुराने छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। यह प्लेसमेंट 10 से 13 फरवरी तक देश के विभिन्न राज्यों के सेंटर्स पर आयोजित होगा। जो भी युवा नौकरी की तलाश में हैं वे तय तिथि में ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके प्लेसमेंट में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं।

    प्लेसमेंट में ये कंपनियां होंगी शामिल

    इग्नू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्लेसमेंट अभियान में फिनटेक, IT और BPO सेक्टर की कई प्रमुख कंपनियां युवाओं को जॉब ऑफर प्रदान करेंगी।

    कहां किस डेट में होगा प्लेसमेंट

    • कर्नाटक रीजन- बेंगलरु, बीजापुर: 11 व 13 फरवरी 2026
    • महाराष्ट्र रीजन- मुंबई पुणे, नागपुर: 10, 11 व 13 फरवरी 2026
    • उत्तराखंड रीजन- देहरादून: 12 फरवरी 2026

    कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    जो भी अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होना चाहते हैं वे https://www.ignou.ac.in/viewFile/CPC/notification/PlacementDrive_PanIndia_CPC_IGNOU.pdf लिंक पर क्लिक करके अपने रीजन के अनुसार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।

    IGNOU Placement Registration 2026 Link

    IGNOU Placement

    पात्रता

    इस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने इग्नू से कोई भी यूजी/ पीजी/ डिप्लोमा/ एमबीए/ बीए/ यूजी या पीजी डिग्री प्राप्त की हो। संचार/ टीमवर्क और
    सहयोग/ रचनात्मकता और नवाचार/ अनुकूलनशीलता और सीखने की तत्परता/ समय प्रबंधन/ बुनियादी डिजिटल साक्षरता होनी चाहिए।

    आवश्यक दस्तावेज

    1. रेज्युमे की दो अपडेटेड कॉपी।
    2. सरकारी पहचान पत्र- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट।
    3. इग्नू आई कार्ड।
    4. दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    5. सभी मार्कशीट/ सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी एवं फोटोकॉपी।
    6. अनुभव का सर्टिफिकेट (यदि हो)

    यह भी पढ़ें- PNB Vacancy 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई