Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Army SSC Tech: इंडियन आर्मी एसएससी टेक 68 पुरुष भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:42 PM (IST)

    इंडियन आर्मी एसएससी टेक्निकल 68 पुरुष भर्ती के लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं जो 6 अगस्त तक जारी रहेंगे। योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों में फॉर्म भर सकत ...और पढ़ें

    Army SSC Tech 68 (Men) recruitment

    Army SSC Tech 68 (Men) recruitment

    HighLights

    1. आर्मी एसएससी टेक्निकल 68 भर्ती के लिए आवेदन शुरू।

    2. 6 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) Tech (68TH SSC (TECH) MEN (April 2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जुलाई से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तुरंत ही भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी एक बार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें। आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अगस्त 2026 निर्धारित है।

    योग्यता एवं मापदंड

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण की हो। जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत है वे भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र में छूट नियमनुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अप्रैल 2027 के अनुसार की जाएगी।

    आवेदन पत्र भरने का तरीका

    इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। यहां आपको Apply Online में जाकर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं, अर्थात इंडियन आर्मी की ओर से आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar SI Recruitment 2026: बिहार दरोगा भर्ती के लिए आवेदन आज से हुए स्टार्ट, स्नातक उत्तीर्ण युवा कर सकते हैं अप्लाई