Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पात्रता लास्ट डेट सहित अन्य डिटेल
इंडियन नेवी में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करन ...और पढ़ें

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 275 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंडियन नेवी में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
इंडियन नेवी में ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 02 जुलाई, 2002 से लेकर 2008 के बीच होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू में उम्मीदवारों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप इंटरव्यू और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कैसे करें घर बैठे अप्लाई
ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमेपज पर रजिस्ट्रेशन लंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइन नंबर, व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक जानकारी आदि को दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।