ISRO URSC Apprentice 2026: इसरो से अप्रेंटिसशिप करने का मौका, 400 से ज्यादा युवाओं का होगा चयन; चेक करें पूरी डिटेल
इसरो में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 28 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
इसरो में अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुरू।
कुल 410 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO से अप्रेंटिसशिप का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल इसरो ने यूआर राव उपग्रह केंद्र में अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इसरो से अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन 29 जुलाई से शुरू हो गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये इसरो में अप्रेंटिस के कुल 410 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 120 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कुल 70 पद आरक्षित किए गए हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,300 रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 10,900 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026 Form Link
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन संबंधित विषय में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। डीवी के पश्चात डिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग/डिप्लोमा इन कमर्शियल प्रैक्टिस में प्राप्त अंकों के आधार पर एक पैनल बनाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन पैनल में उनकी स्थिति के आधार पर किया जाएगा।
खबरें और भी
पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।