Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Inter Level Vacancy 2026: झारखंड इंटरमीडिएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन जारी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:11 AM (IST)

    JSSC JILCCE Inter Level Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 20 अगस्त तक भरा जा सकता है। 12वीं पास युवा पूरे देश से इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं ...और पढ़ें

    Jharkhand Inter Level Vacancy 2026:

    Jharkhand Inter Level Vacancy 2026:

    HighLights

    1. झारखंड इंटरमीडिएट भर्ती के लिए 19 अगस्त तक आवेदन का मौका।

    2. 326 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 12वीं पास युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के माध्यम से 326 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की जा चुकी है जो 20 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। फॉर्म में गलती होने पर उम्मीदवार 21 से 23 अगस्त तक उसमें संशोधन भी कर सकेंगे।

    क्या है पात्रता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल एवं अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 3 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    भर्ती विवरण

    पद का नाम अनारक्षित अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अत्यन्त पिछड़ा वर्ग-1 पिछड़ा वर्ग-2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कुल
    स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 57 43 16 08 00 13 137
    कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक 12 04 03 03 03 02 27
    बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 35 14 07 00 00 06 62
    पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक 12 07 03 02 01 02 27
    कीट संग्रहकर्ता 15 06 03 03 02 03 32
    मत्स्य तकनीकी सहायक 17 10 04 03 03 04 41
    कुल 148 84 36 19 09 30 326

    कैसे करें अप्लाई

    • इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • होम पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
    • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कर लें।
    • अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
    • हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
    • कैटेगरी वाइज निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
    Jharkhand Inter Level Vacancy

    फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ सामान्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी, एससी, एसटी (केवल झारखंड के अभ्यर्थी) वर्ग के लिए फीस 50 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Patna High Court: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, फॉर्म भरने के लिए ये पात्रता जरूरी