Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC JTGLCCE 2026: विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:07 PM (IST)

    जेएसएससी की ओर से JTGLCCE परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकत ...और पढ़ें

    Jharkhand JSSC JTGLCCE 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

     Jharkhand JSSC JTGLCCE 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

    2. 20 जुलाई तक आवेदन करने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की ओर से झारखंड तकनीकी विशेष योग्यता स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा JTGLCCE में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार JSSC JTGLCCE 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। अब वे उम्मीदवार 20 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई और फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 24 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान, सामान्य गणति, सामान्य विज्ञान और मानसिक क्षमता जांच विषय से 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    कैसे करें स्वयं आवेदन

    आयोग की ओर से JTGLCCE में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद मांगी गई डिटेल जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को दर्ज करें।
    • अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।