Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JKSSB Recruitment 2026: ड्राफ्ट्समैन और सब-इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर आवेदन 10 अगस्त से शुरू, यहां चेक करें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:02 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर में ड्राफ्ट्समैन और सब-इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही आवे ...और पढ़ें

    JKSSB Divisional Cadre Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    JKSSB Divisional Cadre Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन 10 अगस्त से शुरू।

    2. कुल 72 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ड्राफ्ट्समैन, सब-इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती  के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। आवेदन 10 अगस्त से शुरू कर दिए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 08 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 40, 42 और 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी सवाल अंग्रेजी माध्यम में होंगे। इसके साथ ही गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान किया गया है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

    इन 5 तरीकों से कर सकेंगे अप्लाई

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
    4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 80 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी