MP ADPO Vacancy 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पदों पर आवेदन पुनः स्टार्ट, लॉ में ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
मध्य प्रदेश सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया री-स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई तक फॉर्म भर ...और पढ़ें

MP ADPO Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
मध्य प्रदेश ADPO भर्ती के लिए दोबारा शुरू किये गए आवेदन।
24 जुलाई है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लॉ में ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और पहले आवेदन नहीं कर सके थे वे अब निर्धारित अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन से पहले पात्रता कर लें चेक
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में बैचलर (LLB) पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से अधिक न हो। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर होगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी घर बैठे स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है-
- एमपी एडीपीओ भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ मध्य प्रदेश के अनारक्षित वर्ग एवं दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से ADPO के 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कैटेगरी के अनुसार जनरल के लिए 29 पद, ओबीसी के लिए 29 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद, एससी के लिए 17 पद और एसटी के लिए 21 पद आरक्षित हैं।