MP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, इन 5 तरीकों से जल्द करें अप्लाई
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल राज्य में कुल 2548 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ...और पढ़ें

MP Anganwadi Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदकी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में निकली आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी हेल्पर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो महिला उम्मीदवार मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी हेल्पर के पदों पर नौकरी करना चाहती हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकती है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2548 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 781 पद और आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए 1767 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित है।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर होगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक उसी जिले की निवासी होनी चाहिए, जिस नगरीय वार्ड के क्षेत्र में भर्ती निकली है।
ऑनलाइन फीस
आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना भी जरूरी है। सभी उम्मीदवारों को 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
हेल्पलाईन नंबर की सुविधा
अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन करते समय आवेदन से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे दिए गए हेल्पलाईन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क कर सकते हैं।
MP Anganwadi Worker Helper 2026 Registration Link
इन 5 तरीकों से करें आज ही अप्लाई
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अब WCD सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद MP Anganwadi Worker Helper Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।