MPPSC ADPO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में एडीपीओ के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, इन 5 तरीकों से करें अप्लाई
मध्य प्रदेश में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते ह ...और पढ़ें

MPPSC ADPO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एडीपीओ के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जुलाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश इन पदों पर आवेदन नहीं कर सके थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर MPPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। साथ ही उम्मीदवारों ने 40 वर्ष की आयु पूरी न की हो।
- उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि में उपाधि या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताओं को पूरा किया हो।
कितनी मिलेगी सैलरी
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
परीक्षा शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के बाहर के निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।
इन 5 स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
खबरें और भी
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जैसे जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।