Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NCERT Recruitment 2026: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 04:56 PM (IST)

    एनसीईआरटी में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 117 पदों पर भर्ती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    NCERT 2026 Registration link: यहां  www.ncert.nic.in करें अप्लाई


    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर सहित कई पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार NCERT में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  www.ncert.nic.in  पर जाकर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, इन पदों पर आवेद करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन जरूर कर लें।

    पात्रता मानदंड

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री एवं 10 साल का कार्यानुभव होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा, नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    कितना मिलेगा वेतन

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर को 37,400 रुपये से लेकर 67,000 रुपये प्रतिमाह और असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट लाइब्रेरियन को 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।

    NCERT Assistant Professor vacancy 2026: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

    जो उम्मीदवार एनसीईआरटी में बतौर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद 'NCERT Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
    4. अब मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लें।
    5. जानकारी को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    6. अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
    7. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम के इन 10 गुरुमंत्र से करें एग्जाम स्ट्रेस को दूर, परीक्षा में बहुत काम आएगी ये सीख