Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में Mining Sirdar, सर्वेयर पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:51 AM (IST)

    एनसीएल में Mining Sirdar, सर्वेयर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 14 जुलाई से स्टार्ट हो गए हियँ। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ...और पढ़ें

    NCL Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    NCL Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    HighLights

    1. एनसीएल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

    2. 14 जुलाई से भर्ती के लिए आवेदन होंगे स्टार्ट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की ओर से ओर से Mining Sirdar, सर्वेयर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एनसीएल की ओर से ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 05 अगस्त 2026 तय की गई है।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 259 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से Mining Sirdar T&S Gr. C के लिए 254 पद और Surveyor T&S Gr. B (Mining) के लिए 5 पद आरक्षित हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने Sirdarship/ Surveyors सर्टिफिकेट आदि प्राप्त किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    इस वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए एससी/ एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के साथ 1180 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

    फ्री में कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MP ADPO Vacancy 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पदों पर आवेदन पुनः स्टार्ट, लॉ में ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई