Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Patna High Court: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, फॉर्म भरने के लिए ये पात्रता जरूरी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:09 AM (IST)

    पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    Patna High Court Bharti 2026

    Patna High Court Bharti 2026

    HighLights

    1. पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान।

    2. ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट होने की डेट 28 जुलाई 2026
    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026
    एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 30 अगस्त 2026
    परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी

    भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और न्यूनतम 6 महीने का Computer Application में डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
    टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम दो साल तक सेवा की हो, या जिसने नेशनल कैडेट कोर का ‘B’ सर्टिफिकेट हासिल किया हो, उसे इंटरव्यू के समय संस्थान में सीधी भर्ती के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी।

    आयु सीमा

    1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    भर्ती के लिए फॉर्म डायरेक्ट पोर्टल cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1149/101044/Index.html पर जाकर या नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

    आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व/ बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए फीस 750 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 68 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैटेगरी के अनुसार अनरिजर्व के लिए 29 पद, एससी के लिए 11 पद, एसटी के लिए 01 पद, ईबीसी के लिए 12 पद, बीसी के लिए 08 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया सहित भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के 208 पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें आवेदन के लिए कौन सी डिग्री है जरूरी

    खबरें और भी