Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PNB Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, 5 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 11:42 AM (IST)

    पीएनबी में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 5 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    PNB Apprentice 2026 Registration link: यहां करें pnb.bank.in अप्लाई


    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से अप्रेंटिसशिप करके अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक ने अंप्रेटिसशिप के कुल 5138 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आप पीएनबी में अंप्रेटिसशिप के लिए कल यानी 08 फरवरी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

    आयु-सीमा

    अप्रेंटिसशिप में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुज-सीमा में छूट बी दी जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

    PNB Apprentice Recruitment: इन स्टेप्स से आप खुद कर सकते हैं अप्लाई

    अगर आप (PNB Apprentice Recruitment) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Employment Opportunities' सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद 'PNB Apprentice Recruitment 2026 Apply' लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
    5. इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    6. अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और दस्तावेज भी अपलोड करें।
    7. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, महिला पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 236 रुपये निर्धारित की गई है। 

    यह भी पढ़ें: CSBC Constable Recruitment 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी