Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC APO Recruitment 2026: राजस्थान में एपीओ के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें पात्रता व फीस सहित अन्य डिटेल

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 04:44 PM (IST)

    राजस्थान में APO के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    RPSC APO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    RPSC APO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. एपीओ के पदों पर आवेदन शुरू।

    2. कुल 371 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने राज्य में सहायक अभियोजन अधिकारी APO के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक को एक्टिवेट कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान में बतौर सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार 07 जुलाई रात 12 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    जरूरी शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून विषय में डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास लिखित हिंदी देवनागरी लिपि भाषा में काम करने का अनुभव और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए जनरल व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

    एग्जाम पैटर्न

    प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से कानून विषय से 300 अंकों के सवाल और हिंदी व अंग्रेजी विषय से 50-50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। कानून विषय की परीक्षा 3 घंटे के लिए और हिंदी व अंग्रेजी विषय की परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    राजस्थान में एपीओ के पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

    खबरें और भी