RPSC School Lecturer Vacancy 2025: राजस्थान पीजीटी टीचर के 3225 रिक्त पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक आवेदन का मौका
राजस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 12 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है इसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 सितंबर 2025 तय की गई है।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा इन एजुकेशन/ एमपीएड/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 3225 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-
पद का नाम | पदों की संख्या |
हिंदी | 710 |
अंग्रेजी | 307 |
संस्कृत | 70 |
राजस्थानी | 06 |
पंजाबी | 06 |
उर्दू | 140 |
इतिहास | 170 |
राजनीति विज्ञान | 350 |
भूगोल | 270 |
अर्थशास्त्र | 34 |
समाजशास्त्र | 22 |
लोक प्रशासन | 02 |
गृह विज्ञान | 70 |
रसायन विज्ञान | 177 |
भौतिकी | 94 |
गणित | 14 |
जीव विज्ञान | 85 |
वाणिज्य | 430 |
चित्रकला | 180 |
संगीत | 07 |
शारीरिक शिक्षा | 73 |
कोच (एथलेटिक्स / बेसबॉल / वॉलीबॉल / हैंडबॉल / कबड्डी / टेबल टेनिस) | 08 |
आवेदन करने का तरीका
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर सिटीजन एप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
कितना लगेगा शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ सामान्य एवं ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो अभ्यर्थी आवेदन तिथियों या आवेदन की लास्ट डेट से 10 दिनों के अंदर उसमें संशोधन कर पायंगे। करेक्शन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये का चार्ज देना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।