RRB NTPC Graduate CBTST Result: आरआरबी ने सीबीटीएसटी परीक्षा रिजल्ट का किया एलान, यहां से करें चेक
आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट CBTST परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 8113 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ...और पढ़ें

RRB NTPC Graduate CBTST Result 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आरआरबी ने जारी किया CBTST रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने एनटीपीसी ग्रेजुएट CBTST परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
ऐसे चेक करें CBTST रिजल्ट
आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर NTPC Graduate CBTST Result चेक करने के लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद NTPC Graduate CBTST Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
सीबीटीएसटी परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2026 को किया गया था। इसके साथ ही इस परीक्षा के आधार पर कुल 8113 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 1736 पद, स्टेशन मास्टर के लिए कुल 994 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 3144 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कुल 1507 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 732 पद आरक्षित किए गए हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम परीक्षा नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें।