Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SJVN Recruitment 2026: एसजेवीएन में मैनेजर-इंजीनियर पदों पर भर्ती का एलान, 5 अगस्त से आवेदन होंगे स्टार्ट

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:29 PM (IST)

    सतलुज जल विद्युत निगम में मैनेजर एवं इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन 5 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक किये ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मिनीरत्न कंपनी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

    2. आवेदन 5 अगस्त से होंगे स्टार्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मिनीरत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से मैनेजर एवं इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के मुताबिक वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर निर्धारित अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। फॉर्म की हार्डकॉपी भेजने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 निर्धारित है।

    योग्यता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ परास्नातक (इंजीनियरिंग डिग्री) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 32/ 36/ 55 साल से ज्यादा न हो। हालांकि आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाकर भरा जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट, फीस की रशीद और सभी आवश्यक दस्तावजों को निर्धारित पते Advt. No. 127/2026, O/o DGM (HR/Recruitment) SJVN Limited Shakti Sadan, Corporate Head Quarters, Shanan Shimla, HP-171006 पर भेजना होगा।

    आवेदन के साथ अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये (+GST) फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ ईएसएम/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। अभ्यर्थियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पर्सनल इंटरव्यू प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से चीफ जनरल मैनेजर/E8 (a) (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल) के लिए 1 पद, डिप्टी मैनेजर/ E4 (मैकेनिकल) के लिए 3 पद, इंजीनियर / E2 (मैकेनिकल) के लिए 6 पद, डिप्टी मैनेजर/ E4 (इलेक्ट्रिकल) के लिए 3 पद, इंजीनियर / E2 (इलेक्ट्रिकल) के लिए 3 पद, डिप्टी मैनेजर/ E4 (C&I) के लिए 1 पद, इंजीनियर / E2 (C&I) के लिए 2 पद, डिप्टी मैनेजर/ E4 (केमिकल) के लिए 1 पद और इंजीनियर / E2 (केमिकल) के लिए 1 पद आरक्षित है।

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy 2026: आईबीपीएस क्लर्क 16 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 रिक्त पदों पर स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई