Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Recruitment 2026: विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, पात्रता व फीस सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 05:04 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 29 जून तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. आवेदन आज से शुरू।

    2. 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक को आज यानी 09 जून से एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में विधान भवन गार्ड या फायर गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विधान भवन गार्ड के लिए कुल 120 पद और फायर गार्ड के लिए कुल 50 पद आरक्षित किए गए हैं।

    कौन कर सकते हैं अप्लाई

    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा बारहवीं या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण की हो।
    • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    आवेदन शुल्क

    आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 25 रुपये जमा करना होगा। आवेदन, पात्रता व फीस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गई सभी डिटेल और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, 1829 पदों पर होगी भर्ती