Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के 15 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं 9 जिलों में सहायिका पदों पर हो रही भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:17 AM (IST)

    यूपी के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती हो रही है। 12th पास महिला उम्मीदवार जिले के अनुसार निर्धारित लास्ट डे ...और पढ़ें

    UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर पदों पर हो रही भर्ती।

    2. जिले के अनुसार निर्धारित तिथि में कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Worker) एवं 9 जनपदों में आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Helper) के पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

    फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड

    यूपी आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। महिला अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    जिले के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट

    जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
    सीतापुर- 365 16 अगस्त 2026 सीतापुर- 306 16 अगस्त 2026
    फिरोजाबाद- 101  13 अगस्त 2026 मेरठ- 313  11 अगस्त 2026
    बस्ती- 138 12 अगस्त 2026 बस्ती- 112  12 अगस्त 2026
    सहारनपुर- 250  12 अगस्त 2026 भदोही- 87 20 अगस्त 2026
    अयोध्या- 220 11 अगस्त 2026 गाजियाबाद- 341 7 अगस्त 2026
    उन्नाव- 336 11 अगस्त 2026 देवरिया- 262 31 जुलाई 2026
    गाजियाबाद- 167  7 अगस्त 2026 मैनपुरी-70 30 जुलाई 2026
    रायबरेली- 191 6 अगस्त 2026 एटा- 130 17 अगस्त 2026
    बाराबंकी- 166  4 अगस्त 2026 हापुड़- 197 18 अगस्त 2026
    सुल्तानपुर- 119 4 अगस्त 2026 - -
    शाहजहांपुर- 333 30 जुलाई 2026 - -
    मैनपुरी- 74  30 जुलाई 2026 - -
    देवरिया - 146  31 जुलाई 2026 - -
    एटा- 133 17 अगस्त 2026 - -
    हापुड़- 120 18 अगस्त 2026 - -

    इन स्टेप्स से स्वयं भर लें फॉर्म

    इस भर्ती शामिल होने के लिए स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं।

    • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
    • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    UP Aganwadi Worker 2026 Application form

    कैसे होगा चयन

    आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर चयन बिना परीक्षा के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगी उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। इसके बाद मेडिकली रूप से फिट अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Safai Karmi Bharti 2026: बिना पढ़े-लिखे लोगों के पास सरकारी नौकरी का मौका, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई