Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

    UP Anganwadi Bharti 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

    UP Anganwadi Bharti 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. जल्द कर लें आवेदन।

    2. आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में बतौर आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर नौकरी करना चाहती हैं, तो आपके लिए एक महत्वूपर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। आप जिस भी जनपद की निवासी हैं। उस क्षेत्र से संबंधित निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकती हैं। ध्यान रहे, प्रत्येक जनपद में आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि, उम्र व पात्रता मानदंडों की जांच अच्छे से कर लें।

    कौन कर सकती हैं आवेदन

    • उत्तर प्रदेश में निकली आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र होंगी।
    • आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं निर्धारित की गई है।
    • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

    ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

    उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन करने लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    कैसे होगा चयन

    आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं का चयन कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही जो उम्मीदवार आंगनवाड़ी वर्कर के रूप में चयनित की जाएगी, उन्हें प्रतिमाह 8 हजार रुपये वेतनमान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें: BEL Havildar Recruitment 2026: हवलदार के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें पात्रता और सैलरी सहित अन्य डिटेल

     

     

    खबरें और भी