Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Anganwadi Vacancy 2026: आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के 5500 से अधिक पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:35 PM (IST)

    यूपी के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

    UP Anganwadi Vacancy 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    UP Anganwadi Vacancy 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. यूपी में आंगनवाड़ी के बंपर पदों पर हो रही भर्ती।

    2. जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि के अंदर कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी सहायिका के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। अभी भी कई जनपदों में कुल 5500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए महिला अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकती हैं।

    केवल 12th पास महिला अभ्यर्थी कर सकती हैं अप्लाई

    यूपी आंगनवाड़ी वर्कर/ सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से अभी जिले के विभिन्न जिलों में भर्ती हो रही है। आप नीचे टेबल से जनपद के अनुसार पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकते हैं -

    जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
    सीतापुर- 365 16 अगस्त 2026 सीतापुर- 306 16 अगस्त 2026
    फिरोजाबाद- 101  13 अगस्त 2026 मेरठ- 313  11 अगस्त 2026
    बस्ती- 138 12 अगस्त 2026 बस्ती- 112  12 अगस्त 2026
    सहारनपुर- 250  12 अगस्त 2026 भदोही- 87 20 अगस्त 2026
    अयोध्या- 220 11 अगस्त 2026 गाजियाबाद- 341 7 अगस्त 2026
    उन्नाव- 336 11 अगस्त 2026 बुलंदशहर- 423 14 अगस्त 2026
    गाजियाबाद- 167  7 अगस्त 2026 लखीमपुर खीरी- 213 15 अगस्त 2026
    रायबरेली- 191 6 अगस्त 2026 एटा- 130 17 अगस्त 2026
    बाराबंकी- 166  4 अगस्त 2026 हापुड़- 197 18 अगस्त 2026
    सुल्तानपुर- 119 4 अगस्त 2026 फर्रुखाबाद- 140 19 अगस्त 2026
    शाहजहांपुर- 333 30 जुलाई 2026 - -
    मैनपुरी- 74  30 जुलाई 2026 - -
    देवरिया - 146  31 जुलाई 2026 - -
    एटा- 133 17 अगस्त 2026 - -
    हापुड़- 120 18 अगस्त 2026 - -
    कुशीनगर- 245 19 अगस्त 2026 - -
    संत कबीरनगर- 192 20 अगस्त 2026 - -

    स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ किसी प्रकार की फीस भी जमा नहीं करनी है अर्थात सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    UP Aganwadi Worker 2026 Application form

    खबरें और भी

    बिना परीक्षा, इंटरव्यू के होगा चयन

    आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर चयन बिना परीक्षा के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगी उनको चयन के लिए केवल डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy 2026: आईबीपीएस क्लर्क 16 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 रिक्त पदों पर स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई