Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Bus Conductor Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में हो रही बस कंडक्टर पदों पर भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    यूपी के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर और उन्नाव जिलों में भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 14 जुलाई तक फॉर्म भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

    UP Bus Conductor Vacancy 2026

    UP Bus Conductor Vacancy 2026

    HighLights

    1. यूपी के 4 जिलों में हो रही कंडक्टर पदों पर भर्ती।

    2. 14 जुलाई है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से राज्य के विभिन्न जनपदों में संविदा पर परिचालक (Conductor) के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 निर्धारित है।

    इन जनपदों में हो रही भर्ती

    आपको बता दें कि UPSRTC की ओर से अभी कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर और उन्नाव जनपदों में आवेदन जारी हैं। जो उम्मीदवार इन जिलों से आते हैं वे फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

    योग्यता एवं मापदंड

    1. इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास होना जरूरी है।
    2. उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
    3. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    इन स्टेप्स से स्वयं भरा जा सकता है फॉर्म

    • यूपी बस कंडक्टर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
    • होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
    • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    फ्री में आवेदन का मौका

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी वर्ग के अभ्यर्थी को शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी पात्र अभ्यर्थी फ्री में फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bihar SI Recruitment 2026: बिहार दरोगा भर्ती के लिए आवेदन आज से हुए स्टार्ट, स्नातक उत्तीर्ण युवा कर सकते हैं अप्लाई

    खबरें और भी