UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश में आर्किटेक्चरल असिस्टेंट-कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनला ...और पढ़ें

UP Government Jobs 2026
HighLights
यूपीपीएससी ने कई पदों पर सरकारी नौकरी का किया एलान।
आज से ऑनलाइन आवेदन हो जायेंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश में आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन सभी पदों के लिए आवेदन आज यानी 3 अगस्त से स्टार्ट हो गए हैं जो 3 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। ऐसे में अगर आप 12वीं से लेकर संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ डिप्लोमा रखते हैं वे तो तय तिथियों के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इन भर्तियों के जरिये Architectural Assistant, स्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 37 पदों, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन के साथ आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर पदों पर आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, एससी/ एसटी को 65 रुपये और पीएच (दिव्यांग) को 25 रुपये जमा करना होगा।
पात्रता एवं मापदंड
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पद के अनुसार 12th/ कंप्यूटर में 'O' लेवल सर्टिफिकेट/ संबंधित विषय/ क्षेत्र में स्नातक आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकता है। जहां आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर पदों के लिए फॉर्म यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन के डायरेक्ट लिंक दिए जा रहे हैं।