UPESSC Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन दोबारा स्टार्ट, 20 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका
यूपीईएसएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आज यानी 10 जुलाई से अपना फॉर्म भर सकते ...और पढ़ें

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू।
कुल 107 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू कर दिए हैं। बता दें, उम्मीदवारों से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के पदों पर भर्ती के लिए 23 मई से लेकर 21 जून तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। लेकिन आयोग ने अब इन पदों पर दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू का फैसला लिया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार आज यानी 10 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 2,000 रुपये
एससी/एसटी: 1,000 रुपये
कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास एमएड की डिग्री। साथ ही उम्मीदवारों ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
चयन का स्वरूप
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं संबंधित वैकल्पिक विषय से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों के लिए 30 अंक का साक्षात्कार आयोजित करवाया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा। अब रजिस्ट्रेश फीस का भुगतान करके जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।