Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CSE Notification 2026: सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 05:54 PM (IST)

    यूपीएससी की ओर से आज यानी 04 फरवरी को (UPSC CSE Notification 2026) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 24 फरवरी तक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    UPSC CSE Notification 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग की ओर से (UPSC CSE 2026 Notification) जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी आईएएस या आईपीएस बनने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब वे अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 24 फरवरी, 2026 तक मौका दिया गया है। 

    पात्रता मानदंड

    • सिविल सेवा परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।
    • रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना -1 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
    • इउम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    कैसे होगा चयन

    सिविल सेवा की परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों को पास करना होगा। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा होती है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी