UPSC IFS Vacancy 2026: यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई
यूपीएससी भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 24 फरवरी तक जारी रहेगी। उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर ...और पढ़ें

UPSC IFS Vacancy 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IFS 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आईएफएस एग्जाम के लिए योग्यता
- इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का एनिमल हसबैंड्री एवं वेटरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स एंड जूलॉजी, एग्रीकल्चर या अन्य निर्धारित विषयों में स्नातक पास होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है।
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में आवेदन के लिए पहले upsconline.nic.in पर जाकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होने के लिए अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन के साथ जनरल ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 33, ओबीसी के लिए 21, एससी के लिए 12, एसटी के लिए 6 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 8 पद आरक्षित हैं। भर्ती के लिए चयन प्रीलिम, मेंस एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।